जानिए, उन सभी चीजों के बारे में, जो मजबूत करती हैं इम्यूनिटी

जानिए, उन सभी चीजों के बारे में, जो मजबूत करती हैं इम्यूनिटी

सेहतराग टीम

मौसम में बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को कई तरह की बीमारियां होनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में अगर बीमार नहीं होना है तो लोगों को अपने रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का विचार करना चाहिए और ऐसा भोजन करना चाहिए जिससे इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत हो। वहीं इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए डॉक्टर्स विटामिन-सी वाले फलों और सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं। वहीं, कोरोना काल में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए कई शोध किए गए हैं, जिनमें इम्यून सिस्टम को कैसे मजबूत किया जाए, इस विषय पर गहन अध्ययन किए गए हैं। इसी कड़ी में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी ने एक रिपोर्ट जारी किया है। इसमें इम्यून सिस्टम मजबूत करने वाले चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है। अगर आप भी अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखना चाहते हैं, तो इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें।

पढ़ें- करिए इंटरमिटेंट फास्टिंग, भरपेट खाना भी खाएं और वजन भी घटाएं

इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें- 

विटामिन-ए

यह आंतों और रेस्पिरेटरी सिस्टम को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा विटामिन-ए आंखों के लिए की काफी अच्छा होता है। साथ ही इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। गाजर, शकरकंद, ब्रोकली, पालक और लाल शिमला मिर्च में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है। 

विटामिन-सी

विटामिन-सी खट्टे फलों में  ज्यादा पाया जाता है। इसके लिए रोजाना अपनी डाइट में नींबू, संतरे, अंगूर, स्ट्राबेरी, पालक और ब्रोकली जैसे फलों और सब्जियों को शामिल करें। चूंकि विटामिन-सी का उत्सर्जन नहीं होता है और ना ही इसे स्टोर किया जा सकता है। इसके लिए विटामिन-सी का रोजाना सेवन जरूरी है। विटामिन-सी सप्लीमेंट्स का सेवन बिल्कुल ना करें।

विटामिन-ई

इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर को संक्रमण के हमले से बचाता है। चिकित्सा क्षेत्र में विटामिन-ई का इस्तेमाल त्वचा के लिए किया जाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण भी पाए जाते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें-

पेट में गैस बनने पर या पेट दर्द होने पर आराम के लिए अपनाएं ये 6 आसान घरेलू नुस्खे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।